LOADING

Type to search

‘द सेवेज ह्यूमन्स’ ने राष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान

National

‘द सेवेज ह्यूमन्स’ ने राष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान

Share

उदयपुर, 8 अक्टूबर: उदयपुर के पलाश खंडेलवाल और उनके पार्टनर देवेश वर्मा द्वारा स्थापित ‘द सेवेज ह्यूमन्स’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय चेंजमेकर्स मीट-2026 में दोनों का देशभर से चयनित 51 चेंजमेकर्स में शामिल किया गया। वर्ष 2019 में शुरू हुए इस मंच ने अब तक 4 हजार से अधिक सामाजिक बदलाव की कहानियां लोगों तक पहुंचाई हैं। डिजिटल मंचों से 10 लाख से अधिक लोगों की कम्युनिटी जुड़ी है। कार्यक्रम में पलाश और देवेश ने ‘कहानी कहने की शक्ति’ विषय पर सत्र लिया। सामाजिक कहानी-कथन के लिए उन्हें जायडेक्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजय रांका और गुजरात के पूर्व शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *