LOADING

Type to search

त्योहारों और पर्यटन सीजन में झीलों की सफाई की जिम्मेदारी सबकी

Local

त्योहारों और पर्यटन सीजन में झीलों की सफाई की जिम्मेदारी सबकी

Share

रंगसागर, चांदपोल और अमरकुंड क्षेत्र में श्रमदान कर निकाली प्लास्टिक बोतलें व कचरा
उदयपुर, 11 अक्टूबर:
पर्यटन सीजन और विभिन्न त्योहारों के दौरान झीलों में बढ़ रहे कचरे को लेकर झील हितैषी नागरिक मंच ने नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मंच के सदस्यों ने रविवार को पिछोला झील के रंगसागर, चांदपोल और अमरकुंड क्षेत्र में श्रमदान किया। इस दौरान पानी की खाली बोतलों सहित काफी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य कचरा निकाला गया। मंच के संस्थापक हाजी सरदार मोहम्मद और कमलेश पुरोहित ने कहा कि होटलों और गेस्ट हाउस में ठहरने वाले पर्यटकों को कचरा निर्धारित पात्र में डालने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि त्योहारों के दौरान झीलों में प्रदूषणकारी सामग्री का विसर्जन रोकना नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने में सहयोग की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *