डॉ. एसके कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया प्रतिष्ठित स्मृति व्याख्यान
Share
इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी ने नटेसा जी. पांडियन मेमोरियल ऑरेशन के लिए किया सम्मानित
उदयपुर, 11 अक्टूबर: शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक को इंडियन एकेडमी ऑफ इकोकार्डियोग्राफी की 30वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस ‘इको एशिया/इको इंडिया 2026’ में प्रतिष्ठित नटेसा जी. पांडियन मेमोरियल ऑरेशन प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली-गुरुग्राम में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के हृदय रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। डॉ. कौशिक एमडी एवं डीएम कार्डियोलॉजी हैं और जन्मजात हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, हार्ट फेलियर तथा वाल्व संबंधी रोगों के उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं। इकोकार्डियोग्राफी हृदय की संरचना, कार्यप्रणाली और रक्त प्रवाह के आकलन की महत्वपूर्ण तकनीक है। प्रतिष्ठित मंच पर स्मृति व्याख्यान का अवसर मिलने पर चिकित्सा जगत में खुशी जताई गई।

