LOADING

Type to search

उदयपुर में क्रेन ने बुजुर्ग को कुचला, मौत: 30 सेकंड तक ड्राइवर देखता रहा; क्रेन छोड़कर फरार

crime

उदयपुर में क्रेन ने बुजुर्ग को कुचला, मौत: 30 सेकंड तक ड्राइवर देखता रहा; क्रेन छोड़कर फरार

Share

पीछे से टक्कर मारने के बाद टायर के नीचे आए 75 वर्षीय अंबालाल माली, मौके पर ही दम तोड़ा; पुलिस ने क्रेन जब्त की
उदयपुर, 12 अक्टूबर:
उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर क्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में क्रेन चालक बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। टक्कर के बाद चालक नीचे उतरा और करीब 30 सेकंड तक टायर के नीचे फंसे बुजुर्ग को देखता रहा। इसके बाद क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना बड़ी गांव स्थित मोया चौराहे पर दोपहर करीब 3 बजे हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर से किसी काम के लिए निकले थे।
सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन जब्त कर ली और शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। थानाधिकारी हितेश यादव ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *