LOADING

Type to search

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर में मनाया 83वां जन्मदिन

Local

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर में मनाया 83वां जन्मदिन

Share

बोहरा गणेश मंदिर में महाआरती, बोले- व्यक्ति की पहचान पद से नहीं, कर्म से होती है
उदयपुर, 13 अक्टूबर:
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया का 83वां जन्मदिन शहर में विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। भाजपा राणा प्रताप मंडल की ओर से बोहरा गणेश मंदिर में महाआरती आयोजित की गई। कटारिया ने पत्नी अनीता कटारिया के साथ पूजा-अर्चना कर देश में अमन-चैन की कामना की।
मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव के अनुसार, कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व महापौर रवींद्र श्रीमाली, रजनी डांगी, किरण जैन, अतुल चंडालिया और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि उदयपुर की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया और नगर निगम में पार्टी को लगातार मजबूत समर्थन दिया। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा का श्रेय समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। कटारिया ने बताया कि उन्होंने 11 बार चुनाव लड़ा और नौ बार जीत हासिल की।
उन्होंने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन व्यक्ति की पहचान उसके कर्म से होती है। कार्यकर्ताओं से अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का आह्वान करते हुए उन्होंने प्रतिदिन एक घंटा शरीर के लिए निकालने की सलाह दी। पंजाब में युवा पीढ़ी में बढ़ते मादक पदार्थों के सेवन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अपराध रोकने में समाज और परिवार की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *