LOADING

Type to search

ऑटो चालक से मारपीट, जीआरपी का एएसआई लाइन हाजिर

crime

ऑटो चालक से मारपीट, जीआरपी का एएसआई लाइन हाजिर

Share

नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर हुआ विवाद, चालक ने घायल हाथ मरोड़ने और धमकी देने का लगाया आरोप
चित्तौड़गढ़, 14 अक्टूबर:
चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर नो पार्किंग में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चालक साहिल ने जीआरपी के एएसआई नरेश कुमार पर थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में अजमेर जीआरपी एसपी के मौखिक आदेश पर एएसआई को लाइन हाजिर किया गया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
मोहर मंगरी निवासी साहिल के अनुसार, मंगलवार रात वह अपने दिव्यांग रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने गया था। लौटने पर ऑटो की पिछली सीट गायब मिली। पूछताछ में पता चला कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा होने पर जीआरपीकर्मी सीट हटाकर ले गए थे। साहिल ने बताया कि वह चालान भरने को तैयार था, लेकिन इसी दौरान एएसआई नरेश कुमार ने उसे थाने में ले जाने को कहा।
साहिल का आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और पहले से घायल हाथ को मरोड़ा गया। उसने धमकी देने का आरोप भी लगाया। बाहर निकलने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *