LOADING

Type to search

130 कन्याओं का पूजन कर दिया सम्मान का संदेश

dharm

130 कन्याओं का पूजन कर दिया सम्मान का संदेश

Share

उदयपुर, 16 अक्टूबर: शारदीय नवरात्र पर वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ की महिला सेवा समिति ने तीन विद्यालयों में 130 कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया और उपहार भेंट किए। आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन टेकरी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, टेकरी तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पानेरियों की मादड़ी में हुआ। समिति अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह बालिकाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। संरक्षक एम.एल. अग्रवाल ने भी सामाजिक संस्कारों के महत्व पर विचार रखे। सहमहामंत्री गोपाल कनेरिया ने पूजन संपन्न कराया। महिला सेवा समिति अध्यक्ष सुधा अग्रवाल सहित सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *