LOADING

Type to search

सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा

Local

सहकारी बैंक की वित्तीय स्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा

Share

जिला कलक्टर ने कमियां दूर करने और आधुनिक बैंकिंग तकनीक अपनाने के दिए निर्देश
उदयपुर, 16 अक्टूबर:
उदयपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के वित्तीय प्रदर्शन और कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। बैंक के प्रशासक एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में नाबार्ड के अधिकारियों ने बैंक के वित्तीय मानकों और निरीक्षण में सामने आए बिंदुओं की जानकारी दी।
नाबार्ड के मुख्य निरीक्षण अधिकारी महेंद्र डूडी ने वर्ष 2025-26 के आधार पर बैंक की शेयर पूंजी, पूंजी पर्याप्तता अनुपात, जमा और ऋण में हुए बदलावों का विवरण प्रस्तुत किया। जिला कलक्टर ने निरीक्षण में सामने आई कमियों को शीघ्र दूर करने तथा बैंक का कारोबार बढ़ाने के लिए ऋण विविधीकरण पर जोर दिया। उन्होंने आधुनिक बैंकिंग तकनीक को कार्यप्रणाली में शामिल करने के निर्देश भी दिए।
नाबार्ड की महाप्रबंधक उर्वशी गर्ग ने सहकारी बैंकों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का सुझाव दिया। जिला विकास प्रबंधक नीरज यादव ने ऋण योजनाओं को अपनाने और जमा बढ़ाने पर जोर दिया। प्रबंध निदेशक आशुतोष भट्ट ने सभी आपत्तियों का अनुपालन करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *