LOADING

Type to search

मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

political

मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Share

हाथीपोल चौराहे पर नारेबाजी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं
उदयपुर, 17 अक्टूबर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में शनिवार को उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर के हाथीपोल चौराहे पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मदन राठौड़ का पुतला फूंका।
फतह सिंह राठौड़ ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि पुलवामा में शहीद जवानों और पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों की शहादत देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे संवेदनशील विषय पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देना शहीदों, सैनिकों और आतंकवाद से प्रभावित परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मदन राठौड़ का बयान पाकिस्तान के प्रति नरम रवैया दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों के दौरान राष्ट्रवाद और पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करती है, जबकि इस तरह के बयान सवाल खड़े करते हैं। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि शहीदों और देश के नागरिकों के सम्मान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता क्या है।
फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि देश की सुरक्षा, आतंकवाद और शहीदों के सम्मान जैसे विषयों पर नेताओं को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। उन्होंने मदन राठौड़ से बयान पर स्पष्टीकरण देने और जनता की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि प्रदर्शन में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, दिनेश श्रीमाली, शंकर चंदेल, अजय सिंह, मोहसिन खान, अशोक तंबोली, अमित सुवालका, हिदायतुल्लाह और सिद्धार्थ सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

You Might also Like

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *