LOADING

Type to search

कालका माता के ज्वारा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

dharm

कालका माता के ज्वारा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Share

उदयपुर, 19 अक्टूबर: गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में सोमवार को नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र के समापन पर ज्वारा विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। माता के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
पुजारी देवेंद्र सिंह गोड़ के अनुसार शोभायात्रा आदर्श नगर, भास्कर कॉलोनी और बेकनी पुलिया होते हुए आयड़ स्थित गंगू कुंड पहुंची, जहां विधि-विधान से ज्वारा विसर्जन किया गया। महिलाओं ने सिर पर ज्वारे धारण कर भाग लिया। घोड़ा-बग्गी में मां दुर्गा के नौ रूपों सहित विभिन्न देवी-देवताओं की वेशभूषा में सजी कन्याएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं को प्रसाद, पानी, दूध, आइसक्रीम और फलों का वितरण किया। कालका मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने मार्ग में सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं ने मां कालका से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *