LOADING

Type to search

दादा की हत्या के आरोप में पोती गिरफ्तार, लाठी बरामद

crime

दादा की हत्या के आरोप में पोती गिरफ्तार, लाठी बरामद

Share

रात में बाहर जाने से रोकने पर सिर पर किए थे वार, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वारदात
बांसवाड़ा, 19 अक्टूबर:
बांसवाड़ा जिले के मोटा गांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में दादा की हत्या के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय पोती सुनिया उर्फ सुनीता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार घटना 16 अक्टूबर की रात की है। जेता पुत्र कमजी राणा भील ने अपने बड़े भाई के बेटे की पुत्री सुनिया को गोद लिया था। रात करीब 9 बजे सुनीता हाथ में लाठी लेकर घर से बाहर जाने लगी तो जेता ने उसे रोककर पूछताछ की। इसी बात पर गुस्साई सुनीता ने उनके सिर पर लाठी से कई वार कर दिए।
आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुनीता वहां से भाग गई। गंभीर घायल जेता को पहले गनोड़ा अस्पताल और फिर बांसवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भतीजे नारायण की रिपोर्ट पर मोटा गांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर थानाधिकारी देवीलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तकनीकी सहायता और जांच के आधार पर 24 घंटे में वारदात का खुलासा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *