उदयपुर में आज 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती
Share
रखरखाव कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
उदयपुर, 21 अक्टूबर: शहर में बुधवार को विद्युत रखरखाव कार्य के चलते 40 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कटौती की जाएगी। इससे शहर की कॉलोनियों के साथ आसपास के गांव भी प्रभावित होंगे।
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
दुर्गा नर्सरी रोड, अशोकनगर मेन रोड, धाबाईजी की बाड़ी, शिव पार्क कॉलोनी, शिवम रेजिडेंसी, विनायक कॉम्प्लेक्स, शक्तिनगर, दिल्ली गेट, एलआईसी कार्यालय, इंद्रप्रस्थ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
मालियों की होटल, कोका कोला फैक्ट्री, चिकलवास गांव व बस स्टैंड, पालड़ी रोड, रंगा स्वामी कॉलोनी, कृष्णा विहार, कॉर्पोरेट चैनल, हाथीदरा, लियो का गुड़ा, राती तलाई और ग्रेटर कैलाश नगर में आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में भी कटौती
टीबी हॉस्पिटल चौराहा, उपली बड़ी, बड़ी तालाब, पालड़ी, कटारा, टाइगर हिल, तहसील, पुलिस अन्वेषण भवन, स्वच्छ ऑफिस, अचार फैक्ट्री, अग्रवाल नमकीन क्षेत्र, वृंदावन फार्म, नारायण सेवा, एडवेंट कॉलेज और मिराज फैक्ट्री क्षेत्र में भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती प्रस्तावित है।

