LOADING

Type to search

अमलपट्टा’ 12 नवंबर को होगी रिलीज, मेवाड़ मालवा में अफीम तस्कर, राजनेता और पुलिस पर केंद्रित है फिल्म

crime

अमलपट्टा’ 12 नवंबर को होगी रिलीज, मेवाड़ मालवा में अफीम तस्कर, राजनेता और पुलिस पर केंद्रित है फिल्म

Share

उदयपुर पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस, 154 अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि
शहीद स्मारक पर सलामी और पुष्पांजलि, पुलिस अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान और पौधारोपण
udr police
उदयपुर, 21 अक्टूबर: रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस शहीद दिवस पर समारोह आयोजित कर देश की आंतरिक सुरक्षा और सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर सलामी देकर पुष्पचक्र अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया गया।
शहीदों के बलिदान को किया याद
पुलिस शहीद दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमांडर गुलाब सिंह ने किया। समारोह में उदयपुर रेंज और जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पौधारोपण और रक्तदान शिविर
शहीद दिवस के अवसर पर आईजी गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया। वहीं, शहीदों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इन गतिविधियों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारी और जवान रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, उमेश ओझा, रजत बिश्नोई, लखमन राय और मंजित सिंह सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल तथा जिले के पुलिस उप अधीक्षक, विभिन्न थानों के थानाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *