LOADING

Type to search

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को देश में नौवां स्थान

education

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को देश में नौवां स्थान

Share

उदयपुर, 22 अक्टूबर : महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस ने एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (ईडब्ल्यूआईएसआर) में राष्ट्रीय स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया है। को-एजुकेशनल डे-कम-बोर्डिंग स्कूल श्रेणी में विद्यालय राजस्थान में तीसरे और उदयपुर में दूसरे स्थान पर रहा। नई दिल्ली में 22 अक्टूबर को आयोजित पुरस्कार समारोह में विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने संस्थान की ओर से सम्मान ग्रहण किया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *