सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उदयपुर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, हार्दिक जिंदल रहे शहर में प्रथम
Share
उदयपुर, 22 अक्टूबर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), उदयपुर शाखा के सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
ग्रुपवार परिणाम:
- दोनों ग्रुप: 180 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 40 ने दोनों ग्रुप उत्तीर्ण किए।
- ग्रुप-I: केवल ग्रुप-I में सम्मिलित 156 विद्यार्थियों में से 42 उत्तीर्ण हुए। दोनों ग्रुप में सम्मिलित विद्यार्थियों में से 21 ने ग्रुप-I उत्तीर्ण किया।
- ग्रुप-II: केवल ग्रुप-II में सम्मिलित 78 विद्यार्थियों में से 17 उत्तीर्ण हुए। दोनों ग्रुप में सम्मिलित विद्यार्थियों में से 4 ने ग्रुप-II उत्तीर्ण किया।
उदयपुर के टॉप-5 विद्यार्थी:
- हार्दिक जिंदल — 413 अंक
- प्रियंक टाटेड — 407 अंक
- सृष्टि सिंह — 405 अंक
- महेंद्र सिंह चौहान — 400 अंक
- विरेन जैन — 394 अंक
ICAI उदयपुर शाखा के चेयरमैन सीए चिराग धर्मावत ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर अध्ययन, नैतिकता और पेशेवर उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया तथा अन्य विद्यार्थियों को हौसला बनाए रखकर आगे प्रयास करने का संदेश दिया। अंत में वाइस चेयरमैन सीए सौरभ गोलछा, सेक्रेटरी सीए अरुणा गेलड़ा, ट्रेजरर सीए कपिल जोशी, CICASA चेयरमैन सीए धर्मेंद्र सिंह कोठारी तथा मैनेजिंग कमेटी सदस्य सीए राहुल माहेश्वरी, सीए अंशुल कटेजा ने सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

