LOADING

Type to search

दीपावली विशेष अभियान: बादाम और मिल्क केक के नमूने लिए

Health

दीपावली विशेष अभियान: बादाम और मिल्क केक के नमूने लिए

Share

दो प्रतिष्ठानों पर मिलीं अनियमितताएं, फूड लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज प्रदर्शित नहीं मिले
उदयपुर, 22 अक्टूबर:
दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बादाम और मिल्क केक के नमूने लिए। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों पर आवश्यक दस्तावेजों और व्यवस्थाओं से जुड़ी अनियमितताएं भी मिलीं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने कृषि मंडी स्थित मैसर्स रमेश कुमार देवेंद्र कुमार से बादाम तथा फतेहपुरा स्थित मैसर्स आईएनबी फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के कारखाने से मिल्क केक का नमूना लिया।
दोनों प्रतिष्ठानों को जारी होंगे नोटिस
निरीक्षण में दोनों प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन, कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट नहीं मिली। विभाग की ओर से दोनों फर्मों के संचालकों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए जाएंगे। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई होगी।
डॉ. आदित्य ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने तथा वैध लाइसेंस प्रदर्शित करने की अपील की। आमजन से खाद्य सामग्री खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि, सामग्री का विवरण और एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर जांचने को कहा। मिलावट की शिकायत सीएमएचओ कार्यालय के कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन 181 पर की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *