उदयपुर के सार्थक शाह को मिला एक करोड़ रुपये का पैकेज
Share
उदयपुर, 23 अक्टूबर: उदयपुर निवासी सार्थक शाह ने प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षा प्राप्त करने के बाद कैटामरान इन्वेस्टमेंट कंपनी में एक करोड़ रुपये का पैकेज हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और मेवाड़ का गौरव बढ़ा है। सार्थक शाह सेवानिवृत्त प्राचार्य रवि शाह और अध्यापिका अनुपमा शाह के पुत्र हैं। परिवार के अनुसार, यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रतिभा का परिणाम है। सार्थक की उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई। माता-पिता ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे और अपनी प्रतिभा व ज्ञान से समाज के लिए भी योगदान देंगे।

