LOADING

Type to search

यूडीए के दायरे से बाहर होंगे 6 गांव, अब 199 गांव रहेंगे

Local

यूडीए के दायरे से बाहर होंगे 6 गांव, अब 199 गांव रहेंगे

Share

बारापाल के चार और गोगुंदा के दो गांवों को मिली राहत, ग्रामीणों की मांग पर लिया निर्णय
उदयपुर, 23 अक्टूबर:
उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के दायरे से छह गांवों को बाहर करने की तैयारी है। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी की है। इसके बाद यूडीए के अधीन गांवों की संख्या 205 से घटकर 199 रह जाएगी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद लिए गए इस निर्णय से संबंधित गांवों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा के अनुसार, बारापाल तहसील के उन्दरी खुर्द, पोपल्टी, फांदा और अलसीगढ़ तथा गोगुंदा तहसील के भादवी गुड़ा और नया गुड़ा गांवों को यूडीए के दायरे से बाहर किया जाएगा।
विधायक ने बताया कि गांवों की अधिक दूरी तथा भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों की मांग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई गई थी। इस संबंध में यूडीएच मंत्री से भी मुलाकात की गई थी।
मीणा ने निर्णय को ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों के लिए राहतकारी बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा और संबंधित अधिकारियों का आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *