LOADING

Type to search

डेयरी-फूड टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों ने स्टार्टअप और रोजगार की संभावनाओं पर मंथन

education

डेयरी-फूड टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों ने स्टार्टअप और रोजगार की संभावनाओं पर मंथन

Share

सीडीएफटी एलुमनी एसोसिएशन के चुनाव में विनय दीक्षित अध्यक्ष, निर्भय गोयल महासचिव निर्वाचित
उदयपुर, 25 अक्टूबर:
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का रविवार को समापन हुआ। खाद्य एवं डेयरी उद्योग में नवाचार, आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और सतत विकास पर केंद्रित इस आयोजन में करीब 200 विद्यार्थियों और 250 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार के साथ आयोजित ‘ड्रीम बॉक्स 2.0’ में विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने, व्यावसायिक विचार विकसित करने और करियर के अवसरों को समझने का मार्गदर्शन दिया गया।
तकनीकी सत्रों में अनिल बयाटी, मनोज पारीक, धीरज चौधरी, अनिल अग्रवाल, ए.के. त्रिपाठी, एस.पी. सिंह, सुनीत व्यास और नरोत्तम लाल धूपिया ने डेयरी एवं खाद्य उद्योग की बदलती जरूरतों, उत्पाद नवाचार, गुणवत्ता सुधार और अनुसंधान आधारित विकास पर विचार रखे। ‘ड्रीम बॉक्स 2.0’ में सुशील वैष्णव, संदीप कुमार, पवन जैन, डॉ. महेंद्र कुमार, लव चौहान और कुमार शानू ने विद्यार्थियों को व्यवसाय संचालन और नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी।
सीडीएफटी एलुमनी एसोसिएशन के महासचिव निर्भय गोयल ने आयोजन की गतिविधियों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश मीणा ने पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद को संस्थान तथा उद्योग जगत के सहयोग के लिए महत्वपूर्ण बताया। समापन पर अध्यक्ष विनय दीक्षित ने सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
सेमिनार के बाद सीडीएफटी एलुमनी एसोसिएशन के चुनाव हुए। इनमें विनय दीक्षित अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह बुरड़क और डॉ. कमलेश कुमार मीणा उपाध्यक्ष, निर्भय गोयल महासचिव, सुमित व्यास कोषाध्यक्ष और विकेश जैन संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीमा शेखावत तंवर, सलोनी शर्मा और रमेश कुमार लागुरिया चुने गए। नई कार्यकारिणी से पूर्व विद्यार्थियों और संस्थान के बीच समन्वय बढ़ाने तथा वर्तमान विद्यार्थियों को करियर और उद्यमिता संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *