LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, पांच लाख का नुकसान

Rajasthan

प्रतापगढ़ में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग, पांच लाख का नुकसान

Share

दमकलकर्मियों ने घर में रखे दो गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले
प्रतापगढ़, 26 अक्टूबर:
प्रतापगढ़ शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चंद्रदीप सिंह के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित घरेलू सामान जल गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार, करीब पांच लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर इंचार्ज सावन चनाल के अनुसार, दमकलकर्मियों ने मकान में रखे एक भरे और एक खाली गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और व्यवस्था संभाली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *