LOADING

Type to search

निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भाजपा के तीन कार्यकर्ता निलंबित

political

निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भाजपा के तीन कार्यकर्ता निलंबित

Share

अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतरने पर कार्रवाई
डूंगरपुर, 26 अक्टूबर
: पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर पार्टी ने तीन कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यह कार्रवाई की। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल के अनुसार, कार्रवाई की जद में जिला परिषद के वार्ड 30 पुंजपुर से विनोद जोशी, पंचायत समिति आसपुर के वार्ड 6 बनकोड़ा से राजेन्द्र सिंह रानावत और पंचायत समिति देवल खास के वार्ड 12 से भुरी देवी पाटीदार आए हैं। पार्टी ने इसे संगठन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए अनुशासनात्मक कदम उठाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *