LOADING

Type to search

बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर ने जीते आठ पदक

Sports

बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर ने जीते आठ पदक

Share

पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया शहर का मान
उदयपुर, 26 अक्टूबर:
जयपुर के रेलवे इंस्टीट्यूट सभागार में आयोजित 31वीं राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर, सब जूनियर एवं मास्टर इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर टीम ने पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।
हंसिका और भाग्यश्री ने दिखाया दम
47 किलोग्राम सब जूनियर महिला वर्ग में हंसिका कामोया ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सीनियर वर्ग में रजत पदक भी हासिल किया। 63 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में भाग्यश्री ने 87.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
मास्टर वर्ग में तीन स्वर्ण
74 किलोग्राम मास्टर-2 वर्ग में राहिल अहमद शेख, 74 किलोग्राम मास्टर-4 वर्ग में हरीश चावला और 83 किलोग्राम मास्टर-4 वर्ग में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, 66 किलोग्राम सीनियर पुरुष वर्ग में मोहित भट्ट और 59 किलोग्राम सब जूनियर बालक वर्ग में रोहित कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 93 किलोग्राम वर्ग में मितांशु सेन 142.5 किलोग्राम वजन उठाकर चौथे स्थान पर रहे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्रेश सोनी, भूपेंद्र व्यास, महाराणा प्रताप पुरस्कार विजेता माला सुखवाल सहित खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *