LOADING

Type to search

भींडर पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार

Uncategorized

भींडर पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार

Share

नीमच का आरोपी लंबे समय से था वांछित, 2024 में पकड़ी गई अफीम की खेप की जांच में सामने आया नाम
उदयपुर, 28 अक्टूबर:
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भींडर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच जिले के 5 हजार रुपए के इनामी तस्कर ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी श्रवणदास संत के सुपरविजन में थाना प्रभारी मुकेशचंद्र के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 17 नवंबर 2024 को खेरोदा थाना पुलिस ने भटेवर स्थित होटल वासुदेव के सामने नाकाबंदी के दौरान हनुमानराम को 2.039 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच भिंडर थाना पुलिस को सौंपी गई थी।
मुख्य सप्लायर के रूप में आया नाम
जांच के दौरान हनुमानराम ने अफीम ओंकारलाल से खरीदना बताया। ओंकारलाल से पूछताछ में खेप के मुख्य सप्लायर के रूप में ओमप्रकाश का नाम सामने आया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी संसाधनों की मदद से उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *