LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ मंडी में मक्का-सोयाबीन की बंपर आवक, रोजाना 10 करोड़ का कारोबार

Uncategorized

प्रतापगढ़ मंडी में मक्का-सोयाबीन की बंपर आवक, रोजाना 10 करोड़ का कारोबार

Share

एक किलोमीटर तक लग रहा जाम, महाराष्ट्र-गुजरात में प्रतापगढ़ के मक्के की मांग
प्रतापगढ़, 28 अक्टूबर:
प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में मक्का और सोयाबीन की बंपर आवक से कारोबार में तेजी आई है। बेहतर भाव मिलने के कारण किसान बड़ी संख्या में उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इससे मंडी में रोजाना करीब 10 करोड़ रुपए का कारोबार हो रहा है। वहीं, वाहनों की बढ़ती संख्या से मंडी क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
मंडी सचिव संतोष मोदी के अनुसार प्रतिदिन करीब 5 हजार बोरी मक्का, 3 हजार बोरी सोयाबीन और अन्य कृषि जिंसों की 2 हजार बोरी आवक हो रही है। इस साल सोयाबीन 7,000 से 7,500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि पिछले साल भाव करीब 5,000 रुपए थे। मक्का भी इस साल 2,500 से 2,800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि पिछले साल इसके भाव 1,500 से 1,700 रुपए थे।
औद्योगिक उपयोग से बढ़ी मांग
प्रतापगढ़ के मक्के की महाराष्ट्र और गुजरात सहित अन्य राज्यों में मांग है। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और निंबाहेड़ा क्षेत्र के मक्के का उपयोग ग्लूकोज और इथेनॉल बनाने में किया जाता है। दूसरे राज्यों से मांग बढ़ने के कारण कारोबार में तेजी आई है। हालांकि, उपज से भरे वाहनों की भीड़ के चलते मंडी के बाहर जाम लगने से किसानों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *