LOADING

Type to search

उदयपुर में नशे के खिलाफ अभियान, 9 मामले दर्ज; चरस-गांजा जब्त

Uncategorized

उदयपुर में नशे के खिलाफ अभियान, 9 मामले दर्ज; चरस-गांजा जब्त

Share

416 स्थानों पर चेकिंग, तीन आरोपी निरोधात्मक कार्रवाई में गिरफ्तार
उदयपुर, 28 अक्टूबर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशामुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए उदयपुर पुलिस ने 26 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिलेभर में कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 मामले दर्ज किए गए। अभियान के दौरान 416 स्थानों पर चेकिंग और नाकाबंदी की गई।
पुलिस के अनुसार मांडवा थाना क्षेत्र में 59.330 किलो गांजे के पौधे और कोटड़ा में 11.700 किलो गांजा बरामद किया गया। अंबामाता थाना पुलिस ने राजा हुसैन से 66.55 ग्राम चरस, सूरजपोल पुलिस ने नासिर हुसैन से 38 ग्राम चरस, सुखेर पुलिस ने जगदीश चंद्र से 29.70 ग्राम चरस और प्रतापनगर पुलिस ने विनोद कुमार मीणा से 153 ग्राम गांजा जब्त किया। गोवर्धनविलास पुलिस ने आकाश से 37 ग्राम गांजा और सवीना पुलिस ने ईश्वरलाल से 9.8 ग्राम चरस बरामद की। बड़गांव थाना क्षेत्र में भी गांजा जब्त किया गया। मांडवा और कोटड़ा के मामलों में आरोपी अज्ञात हैं।
अभियान के दौरान तीन आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया तथा पुराने मामले में वांछित एक आदतन अपराधी भी पकड़ा गया। एसपी ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *