LOADING

Type to search

‘सार्थक दीपावली’ अभियान से जुड़ेगा स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Uncategorized

‘सार्थक दीपावली’ अभियान से जुड़ेगा स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

Share

सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने पोस्टर का किया विमोचन, जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेगी सहायता
उदयपुर, 28 अक्टूबर: मिरांडा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से संचालित ‘सार्थक दीपावली 2026’ अभियान के तहत इस बार जरूरतमंद परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने अभियान के पोस्टर का विमोचन कर पहल की सराहना की।
डॉ. आदित्य ने कहा कि दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ उन्हें स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। अभियान के तहत मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, प्राथमिक उपचार और सुरक्षित दीपावली को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शैलेंद्र पंड्या ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उपभोक्ता सेवा संस्थान ने भी अभियान में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
द सक्सेस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं मिरांडा स्कूल के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह यादव ने बताया कि अभियान पिछले आठ वर्षों से संचालित है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और जरूरतमंद परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाना है। कार्यक्रम में उपभोक्ता सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष दलपत सिंह जैन और विद्यालय की प्राचार्या मोना पालीवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अभियान का संदेश है—‘दीपावली सबकी है, खुशियां भी सबकी हों’ और ‘स्वस्थ समाज, सुरक्षित दीपावली’।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *