चौराहे के नामकरण की मांग, बड़वा स्मृति संस्थान ने उठाया मुद्दा
Share
उदयपुर, 28 अक्टूबर: यूआईटी की ओर से वर्ष 2018 में घोषित ठाकुर अमरचंद बड़वा चौराहे के नामकरण को लागू करवाने की मांग को लेकर ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान ने बैठक की। मंगलवार को श्रमजीवी कॉलेज के सोमानी सभागार में अध्यक्ष प्रो. विमल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूडीए से नामकरण पट्टिका शीघ्र लगाने की मांग की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चौराहे को गोद लेना और उसका नामकरण करना अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। निर्णय की पालना के लिए यूडीए आयुक्त को ज्ञापन देने और जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचाने का सुझाव दिया गया। बैठक में प्रशासनिक समिति गठित करने तथा चौराहे पर नाम प्रदर्शित करने के सुझाव भी रखे गए।

