LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर शराब पार्टियों पर नजर रखेगा ड्रोन, एमपी नंबर की कार जब्त

Uncategorized

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर शराब पार्टियों पर नजर रखेगा ड्रोन, एमपी नंबर की कार जब्त

Share

72 मिनट तक हुई निगरानी, घने जंगल और सुनसान इलाकों में भी होगी पुलिस पेट्रोलिंग
उदयपुर, 28 अक्टूबर: चित्तौड़गढ़ दुर्ग के सुनसान इलाकों में शराब पार्टी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन से निगरानी शुरू की है। अभियान के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश नंबर की एक संदिग्ध कार जब्त कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। ड्रोन की मदद से उन क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा सकेगी, जहां सामान्य पुलिस गश्त करना मुश्किल होता है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में ड्रोन टीम ने दो उड़ानें भरकर कुल 72 मिनट तक निगरानी की। इस दौरान दुर्ग के विभिन्न हिस्सों के साथ शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी नजर रखी गई।
धार्मिक स्थलों के आसपास भी शिकायतें
दुर्ग के कई सुनसान हिस्सों में शराब पार्टी और नॉनवेज बनाने की शिकायतें मिलती रही हैं। कुछ धार्मिक स्थलों के आसपास भी ऐसी गतिविधियों की सूचना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में पुलिस और प्रशासन से शिकायत की थी। एसपी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। परिवार, महिलाएं और बच्चे बिना परेशानी दुर्ग घूम सकें, इसके लिए ड्रोन से निगरानी आगे भी जारी रहेगी। इसका उद्देश्य नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ कानून-व्यवस्था मजबूत करना और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *