LOADING

Type to search

विदेशी महिलाओं के ठहरने की सूचना छिपाने पर होटल संचालक के खिलाफ केस

crime

विदेशी महिलाओं के ठहरने की सूचना छिपाने पर होटल संचालक के खिलाफ केस

Share

थाईलैंड की तीन महिलाएं निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में मिलीं, वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू
उदयपुर, 29 अक्टूबर
: विदेशी पर्यटकों के ठहरने की जानकारी संबंधित विभाग को नहीं देने के आरोप में उदयपुर के होटल सिटी प्राइड के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। होटल सेक्टर-14, गोवर्धन विलास क्षेत्र में स्थित है। विदेशी पंजीकरण अधिकारी सीआईडी विंग की टीम ने 19 अक्टूबर को यहां जांच की थी। पुलिस के अनुसार, होटल में थाईलैंड की तीन महिलाएं ठहरी मिलीं, जिनके वीजा और पासपोर्ट की जांच में भारत में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने की बात सामने आई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं विदेशी पंजीकरण अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक अनीता शर्मा और उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार की टीम ने कार्रवाई की। तीनों महिलाओं को पूछताछ के बाद नारी निकेतन भेजा गया। उन्हें वापस उनके देश भेजने की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
सी-फॉर्म नहीं भरने का आरोप
पुलिस के अनुसार होटल संचालक ने विदेशी नागरिकों के ठहरने की अनिवार्य ऑनलाइन सूचना यानी सी-फॉर्म जमा नहीं कराया था। उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार की शिकायत पर गोवर्धन विलास थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई धर्मवीरसिंह राजावत को सौंपी गई है। विदेशी पंजीकरण अधिकारी ने होटल, विला और रिसॉर्ट संचालकों को विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *