LOADING

Type to search

पंचायत चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, कोटड़ा में सबसे ज्यादा मतदान

Local

पंचायत चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, कोटड़ा में सबसे ज्यादा मतदान

Share

छह पंचायत समितियों में 69.47 प्रतिशत वोटिंग, 31 केंद्रों पर 85 फीसदी से अधिक मतदान
उदयपुर, 29 अक्टूबर:
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में उदयपुर जिले की छह पंचायत समितियों में महिलाओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 69.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 70.08 रहा, जबकि पुरुषों का 68.90 प्रतिशत रहा। इस तरह महिलाओं की भागीदारी 1.18 प्रतिशत अंक अधिक रही।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार, बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा और सुलाव के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,89,443 मतदाताओं में से 2,70,535 ने मतदान किया।
कोटड़ा में सर्वाधिक, सायरा में सबसे कम मतदान
कोटड़ा में 78.15 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि देवला 72.94 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बड़गांव में 71.16, गोगुंदा में 69.41 और सुलाव में 68.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सायरा में सबसे कम 58.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। जिले के 31 मतदान केंद्रों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इनमें कोटड़ा के 16 और बड़गांव के 10 केंद्र शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं ने भी भागीदारी निभाई। दृष्टिबाधित 145 और चलने-फिरने में असमर्थ 220 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *