LOADING

Type to search

पुलिस को देख भागे मारपीट के आरोपी, सीढ़ियों से गिरने पर पैर फ्रैक्चर

Local

पुलिस को देख भागे मारपीट के आरोपी, सीढ़ियों से गिरने पर पैर फ्रैक्चर

Share

फोटो जर्नलिस्ट और बेटे को पीटने के मामले में दोनों भाई गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट ने जमानत पर छोड़ा
उदयपुर, 29 अक्टूबर
: उदयपुर में फोटो जर्नलिस्ट प्रमोद सोनी और उनके बेटे दीपक के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पैरों में चोट लग गई। गुरुवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान दोनों के पैरों पर प्लास्टर बंधा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए थे। बाद में मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
घंटाघर थाना पुलिस ने लालघाट रोड स्थित हैंडीक्राफ्ट दुकानदार भाइयों सिद्दीक और तारीफ को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी एएसआई भगवान लाल के अनुसार, पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने के दौरान हड़बड़ाहट में वे सीढ़ियों से गिर गए, जिससे उनके पैरों में चोट आई।
गली में शूटिंग को लेकर हुआ था विवाद
बुधवार सुबह गणगौर घाट के पास दीपक सोनी अपने दोस्तों के साथ प्री-वेडिंग शूट कर रहे थे। आरोप है कि दुकानदारों ने उन्हें शूटिंग से रोका। विरोध करने पर दीपक और उनकी टीम के साथ मारपीट की गई तथा कैमरा तोड़ दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रमोद सोनी के साथ भी हाथापाई हुई। दीपक के मुताबिक, उन्हें दुकान में बंद कर लोहे के सरियों और डंडों से पीटा गया तथा जबरन माफी मंगवाई गई। घटना के बाद निगम ने नौ दुकानों और रेस्टोरेंट के बाहर अतिक्रमण हटाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *