LOADING

Type to search

एमबी अस्पताल के 60 पदोन्नत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स का अभिनंदन

Health

एमबी अस्पताल के 60 पदोन्नत सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स का अभिनंदन

Share

उदयपुर, 31 अक्टूबर : राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से महाराणा भूपाल चिकित्सालय में सेवा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाल ही पदोन्नत हुए 60 सीनियर नर्सिंग ऑफिसर्स का स्वागत किया गया। साथ ही बाल चिकित्सालय में उत्कृष्ट प्रबंधन और सेवाओं के लिए देवीलाल शर्मा को राजस्थानी साफा, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार और लक्ष्मीनारायण चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना से हुई। समारोह में नर्सिंग अधीक्षक बीना चौधरी, रतनलाल सोलंकी, अमीन खान, जितेंद्र भटनागर, रेखा मेघवाल और विश्वेश्वर त्रिवेदी सहित अन्य अतिथियों ने विचार व्यक्त किए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा, रमेश मीना और संभाग प्रभारी नरेश पूर्बिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे। संचालन संतोष परमार ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *