LOADING

Type to search

हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश दुनिया में पहुंचाने में गायत्री परिवार की अह्म भूमिका: डॉ रावत

Local

हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश दुनिया में पहुंचाने में गायत्री परिवार की अह्म भूमिका: डॉ रावत

Share

उदयपुर, 01 नवम्बर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश पुरे विश्व में पहुंचाने में अखिल विश्व गायत्री परिवार की अहम भूमिका है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की धर्मपत्नी पूजनीय माता भगवती देवी जी के जन्म जयंती एवं अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष समारोह में सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने यह विचार रखे।
उन्होंने कहा कि हम बदलेंगे, युग बदलेगा का संदेश बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें माइक्रो से माइक्रो तक के व्यक्तिगत, सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन के रूपांतरण की यात्रा है। पूज्य माताजी के कार्यों का वृतांत रखते हुए डॉ रावत ने कहा कि उनके संदेश समाज के लिए युगांतरकारी हैं एवं संगठन में संवेदना जागरण वाले हैं। डॉ रावत ने कहा कि आचार्य जी ने इस सृष्टि को लेकर जो कुछ कहा है वह वैसा ही हो रहा है। भारत विश्व गुरु बनेगा इस विचार में अब किंचित भी संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि भारत हर मामले में अब आगे ही बढता जा रहा है और जल्द ही दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति भी बनेगा।
समारोह में वेद माता ट्रस्ट की मुखिया पुज्य शैल बाला दीदी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ चिंमय पांडे, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण भी उपस्थित थे एवं उपस्थित जन समूह को संबोधित किया।
तीन दिवसीय समारोह इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम,नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है, जिसमें विश्व के 28 देश के गायत्री परिजन व चिंतक भाग ले रहे हैं। इस समारोह की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक दिन पहले किया था।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *