LOADING

Type to search

महाराणा प्रताप खेलगांव में योग एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Local

महाराणा प्रताप खेलगांव में योग एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

Share

पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत खिलाड़ियों ने लिया स्वस्थ जीवनशैली और हरियाली बढ़ाने का संकल्प
उदयपुर, 01 नवम्बर।
पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत महाराणा प्रताप खेलगांव में विशेष योग एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर विकास न्यास आयुक्त अभिषेक खन्ना के दिशा-निर्देशों तथा जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका रीना पुरोहित ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ प्रकृति के प्रति जागरूक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देता है।
इस दौरान खेलगांव परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. हिमांशु राजौरा ने खिलाड़ियों एवं आमजन को पेड़-पौधों के महत्व और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण करने और खेलगांव परिसर को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चुंडावत, चाहत जैन, जितेंद्र सिंह भाटी, गगन व्यास, मनोज सनाढ्य, चेतन मेहरा, खेमराज गमेती, उषा आचरज, अभिजीत, भूपेंद्र सिंह झाला, नंदजी गुर्जर, प्रवीण सिंह, अरविंद कुमार, कनिष्का चौहान एवं आकाशा कानावत सहित खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *