LOADING

Type to search

यज्ञ की आहुतियों के साथ गौसेवा, हास्य योग से गूंजे ठहाके

dharm

यज्ञ की आहुतियों के साथ गौसेवा, हास्य योग से गूंजे ठहाके

Share


उदयपुर, 5 नवम्बर: पाराखेत कलड़वास स्थित शिव शंकर गौशाला में एकादशी पर अध्यक्ष गिरजा कुंवर चौहान की अध्यक्षता में वैदिक यज्ञानुष्ठान, प्राणायाम और ध्यान का आयोजन हुआ।
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वैदिक पुरोहित डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। शिक्षाविद दिनेश माली की पौत्री ऋद्धिमा के जन्मदिन पर विशेष आहुतियां दी गईं। यजमान नरेश पूर्बिया, लक्ष्मीलाल कनेरिया और डॉ. जितेंद्र मेघवाल रहे। इसके बाद योग प्रशिक्षक लक्ष्मीलाल कनेरिया ने हास्य योग कराया। गिरवरलाल चौधरी, मंजू चौधरी, दिनेश माली, गंगादेवी माली और डॉ. दिवाकर माली ने गायों को गुड़ खिलाया। अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *