LOADING

Type to search

संवेदना, सत्य और सेवा से संवरेगा समाज : प्रशांत अग्रवाल

dharm

संवेदना, सत्य और सेवा से संवरेगा समाज : प्रशांत अग्रवाल

Share

उदयपुर, 5 नवम्बर: नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में आयोजित ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने गौवत्स द्वादशी पर राजा दिलीप और नंदिनी गाय तथा पुण्यकोटि गाय के प्रसंग सुनाकर सेवा, सत्य और समर्पण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय करुणा और त्याग की प्रतीक रही है। महर्षि वशिष्ठ और कामधेनु तथा राजा पृथु और पृथ्वी के प्रसंगों से उन्होंने प्रकृति संरक्षण और जीवमात्र के प्रति संवेदना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक समृद्धि आर्थिक उन्नति के साथ नैतिक मूल्यों और कर्तव्यबोध से आती है। कार्यक्रम में संस्थान से लाभान्वित दिव्यांगजनों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *