LOADING

Type to search

कश्मीर की वादियों में शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे 72 विद्यार्थी

education

कश्मीर की वादियों में शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे 72 विद्यार्थी

Share

उदयपुर, 5 नवम्बर: महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के 72 विद्यार्थी जम्मू-कश्मीर का शैक्षणिक भ्रमण कर सकुशल लौट आए। दल में सात शिक्षक और दो सहयोगी कर्मचारी भी शामिल थे।
मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने डल झील, निशात बाग, चश्मे शाही, सोनमर्ग, जोजिला दर्रा, गुलमर्ग और पहलगाम का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने कश्मीरी हस्तशिल्प, स्थानीय जनजीवन, सेब की खेती और बागवानी की जानकारी भी प्राप्त की। यात्रा का उद्देश्य पुस्तकीय ज्ञान से आगे प्रकृति, पर्यावरण, भौगोलिक विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। भ्रमण से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *