LOADING

Type to search

राष्ट्रीय कबड्डी में राजस्थान चैंपियन, उदयपुर के लोकेश ने जीता स्वर्ण

Local

राष्ट्रीय कबड्डी में राजस्थान चैंपियन, उदयपुर के लोकेश ने जीता स्वर्ण

Share

फाइनल में हरियाणा को 50-44 से हराया, शहर पहुंचने पर जिला कबड्डी संघ ने किया सम्मान
उदयपुर, 7 नवम्बर:
बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में राजस्थान ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। 1 से 4 नवम्बर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में राजस्थान ने हरियाणा को 50-44 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान टीम में शामिल उदयपुर के लोकेश पटेल ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल की।


जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 29 राज्यों एवं खेल संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। राजस्थान की जीत के बाद उदयपुर पहुंचे लोकेश का जिला कबड्डी संघ की ओर से स्वागत किया गया।
संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खनुजा ने बताया कि सम्मान समारोह में पार्षद प्रमोद सामर, उप महापौर दिनेश भट्ट, ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनोद साहू सहित खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रमोद सामर ने लोकेश को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *