LOADING

Type to search

जन्मतिथि के अंकों वाला नोट पाकर चौंकीं एसपी डॉ. अमृता दुहन

Local

जन्मतिथि के अंकों वाला नोट पाकर चौंकीं एसपी डॉ. अमृता दुहन

Share

‘करेंसी मैन’ के नाम से चर्चित डॉ. विनय भाणावत ने उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और विशेष क्रमांक वाला नोट भेंट किया
उदयपुर, 11 नवंबर।
जन्मदिन पर उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन को एक अनूठा उपहार मिला। शहर में ‘करेंसी मैन’ के नाम से चर्चित डॉ. विनय भाणावत ने उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और विशेष क्रमांक वाला नोट भेंट किया। नोट का क्रमांक 111183 था, जो एसपी की जन्मतिथि 11 नवंबर 1983 से मेल खाता है। नोट पर अपनी जन्मतिथि के अंकों का संयोग देखकर डॉ. दुहन चकित रह गईं। उन्होंने मुस्कराते हुए इसे ‘विचित्र उपहार’ बताया। डॉ. भाणावत खास क्रमांक वाले नोटों के संग्रह के लिए जाने जाते हैं। उनका कहना है कि ऐसे नोट यादगार अवसरों को खास बना देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *