राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उदयपुर की बालक-बालिका टीमें लेंगी भाग
Share
12 से 15 नवम्बर तक अलवर में होगा आयोजन, राहुल रेबारी और उमा गाडरी संभालेंगे टीम की कमान
उदयपुर, 11 नवम्बर: अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 12 से 15 नवम्बर तक आयोजित होने वाली 36वीं राजस्थान राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए उदयपुर की दोनों टीमों की घोषणा कर दी गई है। बालक वर्ग की कप्तानी राहुल रेबारी और बालिका वर्ग की कमान उमा गाडरी को सौंपी गई है।
जिला कबड्डी संघ के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बालक वर्ग में ध्रुव प्रताप, गोविंद जणवा, जितेश कुमार जाट, मनीष जाट, पीयूष, विकास पटेल, अर्जुन जणवा, अर्जुन गाडरी, सुनील अहीर, मनीष कुमार, जीतू सिंह और भावेश खटीक को शामिल किया गया है। टीम मैनेजर हर्ष राज गुर्जर और कोच गोपाल पूर्बिया होंगे।
बालिका वर्ग में प्रीति, दिव्या जाट, केसर मेघवाल, यशस्वी जाट, कृष्णा जाट, किंजल, पिंकी खटीक, ईशिता, लक्षिता, धारा लोहार और एकता भील को टीम में जगह मिली है। टीम मैनेजर मुंशी मोहम्मद और कोच सविता जाट होंगी।
आयोजन सचिव जालम चंद जैन ने टीमों की जानकारी दी। जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनूजा, कोषाध्यक्ष रोशन डांगी, जिला ओलंपिक संघ कोषाध्यक्ष डॉ. दिलीप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह गहलोत और संयुक्त सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।







