LOADING

Type to search

रीढ़ की हड्डी की दुर्लभ गांठ की सर्जरी के बाद चलने लगी युवती

Health

रीढ़ की हड्डी की दुर्लभ गांठ की सर्जरी के बाद चलने लगी युवती

Share

C7 से D3 तक फैली थी फैटी ग्रोथ, स्पाइनल कॉर्ड पर बढ़ रहा था दबाव; पारस हेल्थ में माइक्रोसर्जरी से मिली राहत
उदयपुर, 12 नवम्बर:
रीढ़ की हड्डी में दुर्लभ गांठ के कारण चलने और शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी झेल रही 18 वर्षीय युवती जटिल सर्जरी के बाद फिर से चलने लगी है। पारस हेल्थ उदयपुर में न्यूरोसर्जरी विभाग के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. अजीत सिंह के नेतृत्व में युवती की सर्जरी की गई।
चिकित्सकों के अनुसार युवती को करीब एक साल से शरीर के बाईं ओर दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और चलते समय संतुलन बनाने में परेशानी थी। एमआरआई जांच में रीढ़ की हड्डी के भीतर C7 से D3 तक फैली फैटी ग्रोथ यानी लिपोमा का पता चला। यह गांठ संवेदनशील तंत्रिका ऊतकों से जुड़ी थी और स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव बढ़ा रही थी।
डॉ. सिंह की टीम ने माइक्रोसर्जिकल डीबल्किंग और डीकंप्रेशन तकनीक से गांठ का आकार कम कर दबाव घटाया। सर्जरी में सीयूएसए उपकरण और इंट्राऑपरेटिव न्यूरोफिजियोलॉजिकल मॉनिटरिंग का उपयोग किया गया, ताकि नसों को सुरक्षित रखा जा सके। डॉ. सिंह के अनुसार सर्जरी के बाद युवती की स्थिति में सुधार हुआ है और अब वह बिना सहारे चल पा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *