LOADING

Type to search

पंचायतीराज चुनाव की मतगणना दो केंद्रों पर होगी

Local

पंचायतीराज चुनाव की मतगणना दो केंद्रों पर होगी

Share

20 नवंबर को जिला परिषद के 47 और 20 पंचायत समितियों के 318 वार्डों के नतीजे आएंगे, आरसीए और फतह स्कूल में होगी गिनती
उदयपुर, 12 नवम्बर:
पंचायतीराज चुनाव के तहत उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को दो अलग-अलग केंद्रों पर होगी। जिला परिषद के 47 और 20 पंचायत समितियों के 318 वार्डों सहित कुल 365 वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन विभाग ने पांच पंचायत समितियों की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) और शेष 15 पंचायत समितियों की मतगणना फतह स्कूल में कराने की व्यवस्था की है। जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में मतदान कराया गया था। अब सभी चरणों की मतगणना एक ही दिन होगी।
मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 20 नवंबर को परिणाम आने के साथ ही प्रत्याशियों की हार-जीत तय हो जाएगी।
इसके बाद जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव के लिए निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। जिले की 590 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव पहले ही हो चुके हैं और उनके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *