LOADING

Type to search

अंबामाता फायरिंग कांड का 36 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

crime

अंबामाता फायरिंग कांड का 36 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

नाथद्वारा में दबिश के दौरान गड्ढे में गिरे आरोपी, तीनों के पैर में फ्रैक्चर; दो अवैध कट्टे और दो कारतूस बरामद
उदयपुर, 12 नवम्बर:
अंबामाता थाना क्षेत्र में दो घरों के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। नाथद्वारा में दबिश के दौरान भागते समय तीनों गहरे गड्ढे में गिर गए, जिससे उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे आदिल उर्फ कालिया अपने दो साथियों के साथ स्कूटी पर आया और पहले 80 फीट रोड स्थित इरशाद खान उर्फ अली बाबा के घर के बाहर फायरिंग की। इसके बाद सज्जन नगर निवासी अब्दुल शकूर शेख के घर के बाहर भी गोलियां चलाईं। इसमें अब्दुल शकूर के हाथ और पैर में चोट आई।
सीसीटीवी, साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से पुलिस आरोपियों तक नाथद्वारा पहुंची। प्रारंभिक पूछताछ में प्रॉपर्टी विवाद में मकान पर कथित कब्जे के लिए पीड़ितों को डराने के उद्देश्य से फायरिंग कराने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार दानिश उर्फ टीडा को हथियार और रुपये का लालच दिया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में आदिल खान उर्फ कालिया (21), ईशान अली (20) और दानिश उर्फ टीडा (21) शामिल हैं। मामले में जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *