LOADING

Type to search

मृत मवेशी उठाने के नाम पर दोगुनी वसूली, ठेकेदार को नोटिस

Local

मृत मवेशी उठाने के नाम पर दोगुनी वसूली, ठेकेदार को नोटिस

Share

1500 रुपए की जगह 3000 और 3500 रुपए लेने की शिकायत; महापौर ने मांगा स्पष्टीकरण
उदयपुर, 13 नवम्बर:
शहर में मृत मवेशियों को उठाने के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत पर महापौर पारस सिंघवी ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। दो मामलों में 1500 रुपए के बजाय 3000 और 3500 रुपए लेने की शिकायत मिली है।
दो वार्डों से मिली शिकायत
महापौर के अनुसार वार्ड 64 में 4 नवम्बर को मृत मवेशी उठाने के लिए 3000 रुपए नकद वसूले गए, जबकि निर्धारित शुल्क 1500 रुपए है। इसी तरह 11 नवम्बर को वार्ड 43 के कालवास क्षेत्र में मृत गाय उठाने के लिए 3500 रुपए ऑनलाइन लेने की शिकायत मिली। महापौर ने ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा है और अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ये हैं निर्धारित दरें
नगर निगम ने निजी स्वामित्व के मृत मवेशियों को उठाने के लिए हाथी-हथिनी और ऊंट-ऊंटनी पर 5000 रुपए, घोड़ा-घोड़ी, गाय-बैल और पाड़ा-पाड़ी पर 1500 रुपए तथा अन्य जानवरों के बच्चों पर 300 रुपए शुल्क तय किया है। ठेकेदार को इसी दर से राशि लेकर रसीद देना अनिवार्य है।
महापौर सिंघवी ने आमजन से निर्धारित शुल्क ही देने की अपील की है। अधिक राशि मांगे जाने पर भुगतान नहीं करें और सीधे नगर निगम पहुंचकर उनसे शिकायत करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं होगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *