LOADING

Type to search

कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक गुजरात से पकड़े

crime

कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन युवक गुजरात से पकड़े

Share

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, सुखेर पुलिस ने तकनीकी आधार पर की पहचान
उदयपुर, 13 नवम्बर:
उदयपुर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने के मामले में सुखेर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गुजरात से डिटेन किया है। सोशल मीडिया पर 11 नवम्बर को स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर वीडियो में नजर आ रही कार और युवकों की पहचान कर गुजरात में दबिश दी और तीनों को डिटेन कर उदयपुर लाया गया।
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि युवकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने की नियमों की पालना की अपील
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि उदयपुर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी है। यहां यातायात व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन और बाहर से आने वाले लोगों से यातायात नियमों की पालना करने तथा सड़कों पर स्टंटबाजी और जोखिम भरे तरीके से वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *