LOADING

Type to search

उदयपुर में 15 नवंबर को गूंजेगी ग्रैमी विजेता रिकी केज की ‘अर्थ सिम्फनी’

Local

उदयपुर में 15 नवंबर को गूंजेगी ग्रैमी विजेता रिकी केज की ‘अर्थ सिम्फनी’

Share

डीपीएस ग्राउंड पर सजेगी संगीत की शाम, सात हस्तियों को मिलेगा सृजन कला प्रेरक सम्मान; प्रवेश निशुल्क
उदयपुर, 13 नवम्बर:
तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके पद्मश्री संगीतकार रिकी केज 15 नवम्बर को उदयपुर में पहली बार अपनी प्रस्तुति देंगे। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ग्राउंड पर शाम 6 बजे से आयोजित संगीतमय समारोह में वे ‘द अर्थ सिम्फनी’ के जरिए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। ‘सृजन द स्पार्क’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। समारोह में रिकी केज को ‘हिंदुस्तान जिंक सृजन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कला, संगीत, शिक्षा, उद्योग और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली सात हस्तियों को ‘सृजन कला प्रेरक अवॉर्ड-2026’ प्रदान किए जाएंगे।
सृजन द स्पार्क के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम बिजय कुमार सुराणा फाउंडेशन और हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से होगा। हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेन्दु प्रकाश ने रिकी केज की प्रस्तुति को समारोह का मुख्य आकर्षण बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *