संभागीय आयुक्त खजान सिंह के हार्ट में ब्लॉकेज, अस्पताल में भर्ती
Share
सीने में दर्द के बाद एमबी अस्पताल लाए गए, एंजियोग्राफी में सामने आई परेशानी; गीतांजलि में चल रहा इलाज
उदयपुर, 14 नवम्बर: उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी खजान सिंह की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत पर उन्हें तत्काल महाराणा भूपाल अस्पताल (एमबी) लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एंजियोग्राफी की, जिसमें हृदय में ब्लॉकेज सामने आए।
एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन के अनुसार, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच और उपचार शुरू किया। एंजियोग्राफी में ब्लॉकेज मिलने के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए गीतांजलि हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉ. संजय गांधी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।







