सेंट एंथोनी के मुक्केबाजों की बड़ी जीत, 16 पदक अपने नाम

Share

उदयपुर, 20 अगस्त: सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मुक्केबाजी टीम ने बिजोरावास बहरोड़ स्थित स्टेट जीडी स्कूल में 14 से 18 अगस्त तक हुई सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर 16 पदक जीते। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल कर अंडर-14 बॉयज में रनर-अप, अंडर-14 व अंडर-17 गर्ल्स में चैंपियनशिप और ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब स्कूल ने अंडर-17 गर्ल्स व ओवरऑल चैंपियनशिप जीती है।
अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में सौम्या मेनारिया, मायरा जैन, सांची जैन ने स्वर्ण, मायरा मेहता व जीनल मोगरा ने रजत और मान्यता चौहान ने कांस्य जीता। बॉयज वर्ग में स्नेहिल साहू, मेधांश मेहता व अक्षजवीर सिंह गेहलोत कांस्य पदक विजेता बने। अंडर-17 गर्ल्स में चारुस्मिता डांगी, लवी पालीवाल, गार्गी जुनेजा, कियारा जैन व विभूति मोड़ ने स्वर्ण जीते, जबकि बॉयज वर्ग में तज्ञ पार्टानी व आरुष बाबू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उदयपुर वापसी पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया।