मंडफिया, 16 सितंबर: भगवान श्री सांवलिया जी सेठ मंडफिया मंदिर के भंडार से चौथे चरण की गिनती में 4 करोड़ 97 लाख 26 हजार 600 रुपए की नगदी प्राप्त हुई। 10 सितंबर को चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार की शेष राशि की गिनती बुधवार को मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की उपस्थिति में हुई। इससे पहले तीन चरणों में 20 करोड़ 63 लाख 56 हजार रुपए की नगदी प्राप्त हो चुकी थी। चारों चरणों को मिलाकर अब तक 25 करोड़ 60 लाख 82 हजार 600 रुपए की गिनती हो चुकी है। भंडार की पांचवें चरण की गिनती 17 सितंबर को होगी। इस दौरान मंदिर बोर्ड के सदस्य, प्रशासनिक व लेखा अधिकारी तथा मंदिर और बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।