उदयपुर, 28 सितंबर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में जी6 फार्मेसी एवं रक्तदाता युवा वाहिनी की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 106 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए योगदान दिया। जी6 फार्मेसी के कपिल शर्मा ने बताया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने 106 यूनिट रक्त संग्रहित किया। संयोजक अनुप औदिच्य ने बताया कि रक्तदाताओं को उपरना ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा एवं दिनेश श्रीमाली अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रक्तदाता युवा वाहिनी के कमलेश आचार्य, रोहित जोशी, दिनेश सोनी, दिलीप साहू, अजय व्यास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।